फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सोलंगनाला में स्की ढलान पर अभ्यास कर रहे प्रशिक्षु

Sun, 08 Feb 2026 09:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक और एडवांस स्कीइंग कोर्स कर रहे देश भर के 109 प्रतिभागी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। मनाली के सोलंगनाला की स्की ढलान में स्कीइंग के लिए प्रशिक्षु पसीना बहा रहे हैं। देश के विभिन्न राज्यों से आए 109 प्रतिभागियों के लिए बेसिक और एडवांस स्कीइंग कोर्स चल रहा है।
विज्ञापन

प्रतिभागियों ने रविवार को स्की ढलान पर खिली धूप में दिनभर कड़ा अभ्यास किया। स्की के प्रशिक्षक शशि पाल ने तकनीकी बारीकियों, सुरक्षा उपायों और खेलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए आवश्यक टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण की गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्थाओं की भी प्रशिक्षुओं को जानकारी दी जा रही है। संस्थान का उद्देश्य युवाओं को साहसिक खेलों में दक्ष बनाना और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करना है। सोलंगनाला की स्की ढलान पर प्रशिक्षण हासिल करने को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें