फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: अटल टनल रोहतांग से ट्रैफिक बहाल, घरों में फंसे स्पीति नवोदय के विद्यार्थी

Thu, 06 Mar 2025 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल का बर्फ स ढका नजारा।-पाठक
विज्ञापन
बीआरओ ने तांदी-उदयपुर सड़क की बहाल, पट्टन-उदयपुर के लोगों को मिली राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। अटल टनल रोहतांग से केलांग-मनाली सड़क बहाल होने से स्थानीय लोगों के साथ कुल्लू फंसे कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है।
अटल टनल नॉर्थ और साउथ पोर्टल के साथ सिस्सू और गोंदला क्षेत्र में बर्फ की ऊंची दीवारें खड़ी होने से सड़क फिलहाल वनवे ही खोली गई है। उधर, बीआरओ 94 आरसीसी ने कड़ी मेहनत के बाद तांदी-उदयपुर सड़क को देर शाम ट्रैफिक के लिए खोल दिया है, जिससे लाहौल के पट्टन और उदयपुर क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिली है। बताया जा रहा हैं कि स्पीति के लरी स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में अध्ययनरत लाहौल के कई विद्यार्थी अभी लाहौल में फंसे हैं। उदयपुर सड़क खुलने के बाद यह बच्चे अब वाया कुल्लू-किन्नौर होते हुए जल्द स्पीति की तरफ रवाना होंगे।
विज्ञापन

हालांकि, स्कूल तीन मार्च को ही खुल चुके हैं। लाहौल-स्पीति में लोक निर्माण विभाग के अधीन अभी 153 संपर्क सड़क बंद हैं, जबकि 164 बिजली के ट्रांसफार्मर बंद हैं। लिहाजा, जिले में अभी भी कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि दुर्गम मयाड़ घाटी में भी बिजली आपूर्ति पिछले लगभग एक सप्ताह से बंद है। ऐसे में क्षेत्र के दो पंचायतें अंधेरे में हैं। उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि घाटी में मौसम खुलने के बाद जनजीवन धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगा है। बीआरओ ने देर शाम तांदी उदयपुर सड़क को भी ट्रैफिक के लिए खोल दिया है। विधायक अनुराधा राणा ने कहा कि स्पीति घाटी के लिए पूह से बिजली की पुरानी लाइन को समदो तक बहाल कर दिया है। उम्मीद है कि जल्द काजा तक बिजली आपूर्ति चालू हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें