फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जाम में उलझी मनाली, हवा में झूल रहे समाधान के दावे

Sat, 17 Jan 2026 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
मनाली के वोल्वो बस स्टैंड में जाम ।-संवाद
विज्ञापन
पर्यटन नगरी में जाम की समस्या से स्थायी निजात के लिए नहीं उठाए जा रहे कदम
विज्ञापन

वोल्वो बस स्टैंड, रांगड़ी और फोरलेन पुल के पास सबसे ज्यादा हो रही समस्या
बारी-बारी वाहनों को भेजने से लग रहा जाम, समय पर स्कूल नहीं पहुंच रहीं बसें
संजय भारद्वाज
मनाली। पर्यटन नगरी में आने वाले पर्यटक शहर में प्रवेश करते ही ट्रैफिक जाम से जूझने को विवश हैं। शहर में तीन जगह लगने वाला जाम परेशानी का सबब बन गया है।
रांगड़ी, वोल्वो बस स्टैंड और फोरलेन पुल के पास लगने वाले जाम ने पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी हैं लेकिन इसके समाधान के लिए अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।
विज्ञापन

फोरलेन पुल पर सुबह और शाम के समय जाम की समस्या विकराल रूप धारण कर रही है। पर्यटन सीजन में लंबा जाम मरीजों के लिए संकट बन जाता है। हिडिंबा मंदिर, बाहंग, वामतट मार्ग से वाहन पुल पर ही एकत्रित हो जाते हैं। इन वाहनों को बारी-बारी अपने अपने गंतव्य की ओर भेजा जाता है जिससे एक ओर वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है। वोल्वो बस स्टैंड में भी यही स्थिति बनी हुई है। दिल्ली, चंडीगढ़ से आने वाली वोल्वो बसें जब लेफ्ट से राइट बैंक पर स्थित बस स्टैंड की ओर मुड़ती हैं तो वहां दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है। हर रोज सुबह के समय वहां जाम लगने से स्कूल बसें भी समय पर स्कूल नहीं पहुंच पा रही हैं।
आम लोगों और पर्यटकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रांगड़ी में सिमसा की ओर वाहनों के मुड़ने की स्थिति में जाम विकराल हो रहा है। हैरत है कि इस समस्या के समाधान के लिए कोई खास कदम नहीं उठाए जा रहे। पुलिस ने अपने जवान तैनात कर यातायात नियंत्रण कि दिशा में कदम उठाया है जबकि इन स्थानों पर फ्लाईओवर बनाने से समस्या का समाधान हो सकता है। पुलिस विभाग ने भी प्रशासन को इसका पत्र भेजा है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि मनाली में पार्किंग निर्माण, फ्लाईओवर और फ्लाई ओवर फुट ब्रिज की जरूरत है। इस बारे में प्रशासन को पत्र भी भेजा गया है। फिलहाल, जवानों की तैनाती कर जाम से निजात दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

मनाली के जाम से निजात के लिए फ्लाई ओवर जरूरी हो गए हैं। चौक-चौराहों में वाहनों कि दिशा बदलने से अकसर जाम लग रहा है। इससे पर्यटक ही नहीं आम जनता भी परेशान है। -गौतम ठाकुर, पर्यटन कारोबारी
विज्ञापन


वोल्वो बस स्टैंड में जाम की स्थिति बन रही है। फोरलेन पुल का भी यही हाल है। समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है ताकि वाहनों की दिशा मुड़ने के बाद भी सभी वाहन चलते रहें। - अमित चंकी, महासचिव टैक्सी यूनियन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें