कुल्लू। जिला कुल्लू के साथ लाहौल घाटी में 35 सड़कों पर बसों के साथ सभी तरह के वाहनों की आवाजाही बंद है। कुल्लू और लाहौल घाटी में दो सप्ताह से बंद पड़ी इन सड़कों को लोक निर्माण विभाग बहाल नहीं कर पाया है। ऐसे में इन सड़कों में एचआरटीसी बसों की आवाजाही भी बंद है। लोगों को जरूरी काम काज के लिए पैदल ही सफर करना पड़ रहा है।
जिला कुल्लू में 16 सड़कों में से सबसे अधिक पांच-पांच सड़कें कुल्लू और मनाली मंडल में बंद हैं। आनी-निरमंड में चार और बंजार में दो सड़कें बंद है। उधर, जनजातीय जिला में बंद 36 में से 17 सड़कों को बहाल कर दिया गया है। अब 19 सड़कों पर यातायात अवरुद्ध है। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता जीतेंद्र गुप्ता ने कहा कि सड़कों को बहाली का कार्य जारी है। संवाद