फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पागलनाला में रोक दी रफ्तार, फंस गए सैकड़ों वाहन

विज्ञापन
औट-लारजी-सैंज मार्ग पर पागल नाला में बारिश के बाद आए मलबे को हटाने में जुटी जेसीबी।-वीडीओग्रैब
विज्ञापन
सैंज/लारजी (कुल्लू)। घाटी में बारिश से नदी-नालों में जलस्तर बढ़ गया है। सोमवार सुबह 6 बजे पागलनाला के पास लारजी-सैंज सड़क बंद हो गई। यहां नाले ने अपना रास्ता बदला, जिससे स्थिति भयावह हो गई। सड़क अवरुद्ध होने से सैकड़ों की संख्या में लोग बीच रास्ते में ही फंस गए। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। इनमें फल-सब्जियाें के अलावा आवश्यक सामग्री के वाहनों के पहिये भी थम गए।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद प्रशासन और लोक निर्माण विभाग हरकत में आए। मलबे और पानी का बहाव इतना तेज था कि स्थिति को नियंत्रित करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। करीब चार घंटे के लंबे इंतजार के बाद सड़क को वाहनों के लिए बहाल किया गया। भारी बारिश और पागल नाले के नए रास्ते ने स्थानीय घाटी वासियों को दहशत में डाल दिया है।
लारजी-सैंज सड़क न केवल परिवहन का मुख्य जरिया है, बल्कि घाटी की आर्थिक जीवनरेखा भी है। स्थानीय निवासी सोहन लाल, मुकेश कुमार, अतुल, विवेक, वरुण ने कहा कि चार सालों से लोक निर्माण विभाग पागलनाला में पुल का निर्माण कर रहा है, लेकिन काम अधूरा होने की वजह से घाटी की 15 पंचायतों के ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विभाग से पुल निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की है। उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता पंकज ठाकुर ने कहा कि लारजी-सैंज सड़क से मलबा हटाकर आवाजाही शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें