फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बदला ट्रैफिक ... मालरोड से 20 दिन बाद दौड़े वाहन

Fri, 16 May 2025 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू के मॉल रोड़ से पीपल जातर के लिए बंद किए गए ट्रैफिक को  फिर से शुरू कर दिया है।-संवाद
विज्ञापन
अब पहले की तरह ही अब वन-वे रहेगी अस्पताल सड़क
विज्ञापन

अंतरराज्यीय पीपल जातर मेले के लिए किया था बदलाव

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय ढालपुर स्थित मालरोड से वाहन दौड़ने लगे हैं। पुलिस ने 20 दिन बाद ट्रैफिक व्यवस्था फिर बदल दी है। अब पहले की भांति मालरोड से ही छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही होगी।
अंतरराज्यीय पीपल जातर मेले के चलते 25 अप्रैल से मालरोड पर व्यापार को लेकर अस्थायी मार्केट लगाई गई थी। इस कारण कुल्लू से भुंतर और भुंतर से कुल्लू की ओर आने वाले छोटे-बड़े वाहनों को अस्पताल सड़क से संचालित किया जा रहा था। अब पुलिस ने शहर में पुरानी ट्रैफिक व्यवस्था को लागू कर दिया है। अस्पताल सड़क वाहनों के लिए वन-वे रहेगी। मालरोड पर दो-तरफा वाहन दौड़ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौर रहे कि पीपल जातर मेले के चलते कुल्लू से भुंतर जाने वाले वाहनों को ढालपुर चौक से वाया उपायुक्त कार्यालय, क्षेत्रीय अस्पताल होते हुए कॉलेज चौक की तरफ भेजा जा रहा था। वैसे ही भुंतर से कुल्लू आने वाले वाहनों को कॉलेज चौक से क्षेत्रीय अस्पताल, उपायुक्त कार्यालय से होते हुए ढालपुर चौक की ओर संचालित किया जा रहा था। अब शुक्रवार से ढालपुर चौक से कॉलेज चौक तक मालरोड को दो-तरफा वाहनों की आवाजाही के लिए खोला गया है। उधर, पुलिस अधीक्षक डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पीपल जातर के अस्थायी बाजार में व्यापार कर रहे व्यापारियों को 25 मई तक समय दिया गया था। ऐसे में 20 दिन बाद ट्रैफिक प्लान को बदला गया है। कहा कि अब पूर्व की भांति मालरोड से वाहनों को संचालित किया जाएगा और अस्पताल सड़क वन-वे रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें