फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंगा धंसने पर केलांग में ढाई घंटे चक्का जाम

Sat, 03 Oct 2015 09:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/केलांग/ कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
डंगा धंसने से आलू की बोरियों से लदा ट्रक सड़क से नीचे लुढ़क गया। हादसे में दो लोग गंभीर से रूप से घायल हो गए। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को करीब ढाई घंटे तक चक्का जाम रखा। यह हादसा छुरपक-प्यूकर लिंक रोड पर पेश आया, जब आलू की ढाई सौ बोरियों से लदा ट्रक डंगा धंसने से नीचे लुढ़क गया।
विज्ञापन


हादसे के बाद बरबोग और कारदंग पंचायत के ग्रामीणों ने जिप सदस्य रिगजिन हायरपा तथा कांग्रेसी नेता सुरेश कारदो की अगुवाई में लोनिवि चिनाब डिवीजन के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर केलंाग में चक्का जाम किया। उपायुक्त हंसराज के हस्तक्षेप के बाद ही धरने पर बैठे ग्रामीणों ने चक्का जाम बहाल किया। ग्रामीणों का आरोप है कि जिस जगह पर डंगा धंसा है, उसको लेकर कई बार विभाग को लिखित में आगाह किया जा चुका था, लेकिन विभाग ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। हायरपा ने कहा कि करीब 15 किलोमीटर लंबी यह सड़क तंग होने के साथ खस्ताहाल स्थिति में है।

इन दिनों घाटी में आलू का सीजन यौवन पर है। सड़कों की खस्ता हालत को देखते हुए इन पर सफर करना खतरे से खाली नहीं है। डीसी की मध्यस्थता में लोनिवि के अधिशासी अभियंता ने ग्रामीणों को पांच दिन के भीतर प्यूकर सड़क को दुरुस्त करने का भरोसा दिया है। खराब सड़क के कारण इलाके में अभी भी करोड़ों रुपये का आलू खेतों में ही फंसा है। उपायुक्त हंसराज चौहान ने कहा कि विभाग को पांच दिन के भीतर सड़क दुरुस्त करने के आदेश दिए गए हैं। उधर अधिशासी अभियंता अनिल परमार ने कहा कि तंग सड़क को चौड़ा करने के साथ ही क्षतिग्रस्त हिस्सों को भी दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें