फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावियों को किया गया सम्मानित

Sat, 03 Oct 2015 09:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मैक्स किड्स शमशी का वार्षिक समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। समारोह में बतौर मुख्यातिथि उपनिदेशक शिक्षा जगदीश शर्मा कुल्लू तथा प्रधानाचार्य हेम राम शर्मा ने शिरकत की। स्कूल के चेयरमैन हरप्रीत सिंह मल्होत्रा और प्रधानाचार्य गौरव रस्तोगी को शुभकामनाएं देते हुए वार्षिक समारोह को प्रस्तुत करने के लिए स्कूल मैनेजमेंट को बधाई दी। महात्मा गांधी व डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को इस मौके पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम पेश किए। इस मौके पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस अवसर पर मुख्यातिथि के हाथों विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहने वाले छात्र-छात्राओं तेंजिन, अरोही कपूर, आर्य ठाकुर, सातवी कपूर, भैरवी, अनुषा कपूर, पावनी घई, तुषार शर्मा, उत्कर्ष नेगी, युक्ति शर्मा, हरप्रीत सिंह, दीया, ईशान और गौरव को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें