कुल्लू में दिन के समय अचानक आई बारिश के बचने के फहड़ी में तिरपाल लगाने में जुटा व्यक्ति ।-संवा
मौसम साफ होते ही फिर सजाया, ढालपुर में सजी अस्थायी मार्केट में पड़ा खलल
जिले में बदला मौसम का मिजाज, सुबह खिली रही धूप, दोपहर बाद बरसे बादल
रोहतांग दर्रा समेत जिले की ऊंची चोटियों पर हुआ हल्का हिमपात
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में रविवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। सुबह के समय कुल्लू में धूप खिली रही। दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और रोहतांग सहित ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ।
कुल्लू में हल्की बूंदाबांदी हुई। हल्की बारिश के चलते ढालपुर मैदान में सजी अस्थायी मार्केट में खलल पड़ा। ढालपुर चौक से लेकर लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र तक सड़क के दोनों ओर दुकानें सजी थीं। जैसे ही बारिश शुरू हुई तो कारोबारियों को अपना सामना समेटना पड़ा। बारिश के चलते रेहड़ी-फड़ी के सामान को समेटा गया। जब बारिश का दौर रुका को फिर से सामान खोला गया। हालांकि, बारिश लगने के बाद अधिकतर व्यापारी अपना सामान समेटते हुए नजर आए। दूसरी ओर, इन दिनों जिले में गुठलीदार फलों में फूल खिल रहे हैं। फ्लावरिंग के बीच मौसम साफ रहने से सेटिंग बेहतर होती है। हालांकि फ्लावरिंग के बीच मौसम बिगड़ने से गुठलीदार फलों पर संकट मंडरा गया है। बागवान रमेश कुमार, देवी सिंह ठाकुर और टेक सिंह ने कहा कि अभी तक मौसम बागवानी के अनुकूल बना हुआ है। पहाड़ों पर बर्फबारी से तापमान गिरता है, ऐसे में फ्लावरिंग की प्रक्रिया प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि घाटी के बागवानों को इस साल फसल अच्छी होने की उम्मीद है।