फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मुफ्त कोचिंग देकर सपनों को पंख लगा रही टीचर होम कमेटी

Sun, 22 Feb 2026 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू के छात्र स्कूल ढालपुर में टीचर होम एसोसिएशन द्वारा स्कूली बच्चों को दी जा रही निशुल्क नव
विज्ञापन
जेएनवी में प्रवेश के लिए ढालपुर स्कूल में 101 बच्चों को दी जा रही कोचिंग
विज्ञापन

10 वर्षों में निर्धन परिवारों के 35 बच्चे नवोदय विद्यालय के लिए चयनित
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय में टीचर होम कमेटी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों का जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश का सपना साकार कर रही है। कमेटी नवोदय में छठी कक्षा में प्रवेश परीक्षा के लिए निशुल्क कोचिंग दे रही है।
विज्ञापन

कमेटी के सदस्य हर रविवार को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक विभिन्न विषयों की कक्षाएं लगाकर विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए तैयार कर रहे हैं।
कमेटी के सदस्य करतार चंद ठाकुर ने बताया कि पिछले 10 वर्षों से लगातार यह पहल जारी है। इस दौरान करीब 35 विद्यार्थियों ने नवोदय विद्यालय की छठी कक्षा प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय में प्रवेश पाया है। इस सत्र में 101 विद्यार्थी निशुल्क कोचिंग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों के अभिभावक अपने बच्चों को महंगी कोचिंग उपलब्ध नहीं करवा पाते। ऐसे में टीचर होम कमेटी उनकी सहायता के लिए आगे आई है। विद्यार्थियों के लिए लगभग 60 घंटे का विशेष अध्ययन शेड्यूल तैयार किया गया है। तीन से 12 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश के दौरान भी लगातार कक्षाएं संचालित की गईं। वर्तमान में स्कूल खुलने के बाद प्रत्येक रविवार को नियमित कक्षाएं जारी हैं। प्रवेश परीक्षा से पहले अब केवल तीन रविवार शेष हैं। 12 मार्च तक विद्यार्थियों को विशेष मार्गदर्शन दिया जाएगा। शिक्षक केडी महंत ने कहा कि टीचर होम कमेटी का यह प्रयास क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता और सामाजिक सहयोग का प्रेरक उदाहरण बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें