फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: नित्थर बाजार की सड़क पर धूल से व्यापारी परेशान, एक साल से काम अटका

विज्ञापन
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू)।
विज्ञापन

नित्थर बाजार के दुकानदार सड़क से उड़ रही धूल से परेशान हैं। एक किलोमीटर लंबी मुख्य सड़क के पक्का न होने से व्यापारियों का सामान खराब हो रहा है।
यह बाजार नित्थर उपतहसील की कई पंचायतों का केंद्र बिंदु है। व्यापारियों का कहना है कि पिछले एक साल से लोक निर्माण विभाग सड़क को दुरुस्त नहीं कर पा रहा है। हवा चलने के दौरान धूल उड़ने से दुकानों में रखा सब्जी और अन्य सामान खराब हो रहा है। सड़क पर गड्ढे भी हैं, जिससे आवागमन में परेशानी होती है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग नित्थर पर आरोप है कि वह ठेकेदार की निविदा का बहाना बनाकर काम टाल रहा है। व्यापारमंडल के प्रधान सिकंदर ठाकुर और अन्य व्यापारियों ने कहा कि बरसात समाप्त हो चुकी है। अब विभाग को सड़क को पक्का करना चाहिए। इससे व्यापारियों और पैदल चलने वाले लोगों को राहत मिलेगी। कनिष्ठ अभियंता लोक निर्माण विभाग नित्थर हिमांशु कटोच ने इस विषय पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सड़क का पक्कीकरण जल्द ही किया जाएगा। नाली के कार्य के कारण सड़क को पक्का करने में देरी हुई थी। अब यह कार्य शीघ्र पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें