फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: संडे मार्केट पर व्यापार मंडल ने जताई आपत्ति, डीसी से गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यास में घुल रही सीवेज की समस्या से भी करवाया अवगत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। शहर में संडे मार्केट के नाम पर सज रही अनधिकृत दुकानों और ब्यास नदी में मिल रहे सीवरेज के गंदे पानी का मामला उपायुक्त के समक्ष पहुंच गया है। व्यापार मंडल कुल्लू के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष मदन लाल सूद की अगुवाई में शनिवार को उपायुक्त डॉ. अमित शर्मा से मुलाकात कर इन समस्याओं को उठाया। उन्होंने संडे मार्केट पर रोक लगाने और क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइनों को जल्द ठीक करवाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि ढालपुर चौक से कॉलेज चौक तक संडे मार्केट के नाम पर अनधिकृत दुकानें सजाई जा रही हैं। इससे स्थानीय व्यापारियों के कारोबार पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन दुकानों में नया सामान बेचा जा रहा है। व्यापार मंडल ने ब्यास नदी में बढ़ते प्रदूषण पर भी चिंता जताई। उन्होंने बताया कि बाढ़ के कारण नदी किनारे सीवरेज लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इनसे निकलने वाला गंदा पानी लगातार नदी में मिल रहा है। उपायुक्त डॉ. अमित शर्मा ने संडे मार्केट के मामले में नगर परिषद से बात करने का भरोसा दिया। सीवरेज समस्या पर उन्होंने जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अमित कुमार से फोन पर बात कर स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइनों को जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य संरक्षक दिनेश सेन, उपाध्यक्ष इंद्र चावला और जगदीश बंगा, महासचिव सुबोध सूद तथा मीडिया प्रभारी जसपाल सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें