फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: घरद्वार लहसुन की खरीद करने पहुंच रहे व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
खराहल (कुल्लू)। जिले में लहसुन की फसल तैयार है। किसानों को लहसुन की फसल मंडी तक पहुंचाने में मशक्कत भी नहीं करनी पड़ रही है। लहसुन के लिए व्यापारी घरद्वार पहुंचकर खरीद कर रहे हैं। किसानों से लहसुन 80 से 85 रुपये प्रति किलोग्राम खरीदा जा रहा है।
विज्ञापन

व्यापारी हाथोंहाथ ही लहसुन को खरीद रहे हैं। जिले में 1,500 हेक्टेयर भूमि पर लहसुन की खेती होती है। इस साल लहसुन की पैदावार अच्छी हुई है। हिमाचल के लहसुन की डिमांड विदेशों में अधिक रहती है। इसके अलावा दक्षिण भारत में भी सबसे ज्यादा मांग है। इसकी खासियत यह है कि यह अधिक टिकाउ और गुणवत्ता से भरपूर होता है।
लहसुन उत्पादक अमित, अनूप, दवेंद्र, रविंद्र, ज्ञान ठाकुर, श्याम चंद, जयचंद आदि ने कहा कि व्यापारी खेतों से ही लहसुन को खरीद रहे हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारी घरद्वार पर गोल रेट 80 से 85 रुपये प्रति किलो के हिसाब से लहसुन की खरीद कर रहे हैं। हालांकि, अभी कई क्षेत्रों में नगदी फसल लहसुन को खेतों से निकालने में किसान व्यस्त हैं। वहीं, सब्जी मंडी बंदरोल के आढ़ती मोहन ने कहा कि मंडी में ए-ग्रेड का लहसुन 140 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक रहा है। उन्होंने कहा कि अभी लहसुन मंडियों में कम आ रहा है।
विज्ञापन

...
करोड़ों का होता है व्यापार
जिले में 1,500 हेक्टेयर भूमि पर लहसुन का उत्पादन हो रहा है। अच्छी पैदावार के दौरान करीब 14,000 मीट्रिक टन उत्पादन होता है। जिले में लहसुन का करोड़ों का कारोबार पिछले कुछ सालों से हो रहा है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें