फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीए की तीनों किस्तों जारी करे सरकार : ठाकुर

विज्ञापन
विज्ञापन
पेंशनरों ने दिवाली से पूर्व पेंशन देने के निर्णय का किया स्वागत
विज्ञापन

सरवरी में हुई बैठक, मांगों का किया समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। प्रदेश सरकार डीए की तीनों लंबित किस्तों को इसी साल जारी करे। यह बात हिमाचल पेंशनर फेडरेशन के प्रदेश महासचिव टीडी ठाकुर ने कुल्लू में कही। फेडरेशन के कुल्लू खंड की मासिक बैठक शीतला माता मंदिर सरवरी में हुई। बैठक की अध्यक्षता खंड अध्यक्ष जेएन शर्मा ने की। प्रदेश महासचिव विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
बैठक में पेंशनरों के मुद्दों और समस्याओं पर चर्चा की गई। अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया गया। इसके अलावा दस मुख्य मुद्दों पर प्रस्ताव पारित किया गया और सरकार से इन मुद्दों पर विचार करने का आग्रह किया गया।
विज्ञापन

प्रदेश महासचिव टीडी ठाकुर ने कहा कि सरकार ने दिवाली से पूर्व डीए, 75 साल से अधिक आयु के पेंशनरों को एरियर और सभी पेंशनरों को पेंशन जारी करने का निर्णय लिया है। इसका फेडरेशन स्वागत करता है। उन्होंने कहा कि सरकार 75 साल से कम उम्र के पेंशनरों को भी डीए जारी करे।
विज्ञापन

इसके अलावा 1 जनवरी-2016 के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वेतन एरियर, संशोधित ग्रेच्युटी, लीव इन कैशमेंट, डीए की तीनों किस्तें इसी साल जारी की जाएं। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी के पेंशनरों की पेंशन का स्थायी समाधान, करुणामूलक आश्रितों को नौकरी, पानी तथा बिजली बिल लेने का फैसला वापस लेने, पुनर्नियुक्ति और आउटसोर्स प्रथा बंद करने तथा जेसीसी का गठन करने की मांग भी सरकार से लगातार की जा रही है। इस दौरान वित्त सचिव ओपी शर्मा, महासचिव रामसरण आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें