फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मनाली के मालरोड में बर्फ के फाहे देख झूम उठे पर्यटक

Thu, 27 Feb 2025 09:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
मनाली के मॉल रोड़ पर गिर र​हे बर्फ के फाहे।-संवाद
विज्ञापन
मनाली में देरशाम को शुरू हुआ बर्फबारी का दौर
विज्ञापन

बर्फबारी से पर्यटन को गति मिलने की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। मनाली में दो दिन से लगातार हो रही बारिश के बाद वीरवार शाम को बर्फबारी का दौर शुरू हो गया। मालरोड में बर्फ के फाहे देख पर्यटक झूम उठे। पर्यटकों ने बर्फबारी के बीच खूब मस्ती की।
विज्ञापन

मालरोड पर पर्यटकों ने खूब फोटो खिंचवाए और सेल्फी ली। मनाली में दोपहर बाद 04:00 बजे बर्फबारी शुरू हुई। आसमान से गिर रहे रुई जैसे फाहों के बीच मालरोड पर पहुंचे पर्यटकों ने इस यादगार पल को अपने मोबाइल में कैद किया। अब तक मनाली में एक इंच जबकि साथ लगते इलाकों में दो से तीन इंच बर्फबारी हुई है। बर्फबारी का क्रम जारी है। दिल्ली से आए पर्यटक सुमित भट्टाचार्य ने कहा कि बर्फबारी देखना उनके जीवन का सबसे हसीन पल है। बर्फ तो कई बार देखी, लेकिन बर्फबारी होते हुए पहली बार देखी। उन्होंने यह हसीन पल अपने मोबाइल में कैद किया। उधर, बर्फबारी से मनाली के पर्यटन कारोबार को गति मिलने की उम्मीद है। पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि बर्फबारी होने से मनाली में पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा। फेडरेशन ऑफ हिमाचल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर का कहना है कि बर्फबारी के बाद मनाली में पर्यटकों की संख्या बढ़ती रही है। पिछले अनुभव के आधार पर कह सकते हैं कि बर्फबारी पर्यटकों को आकर्षित करने का काम करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें