फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: तकनीकी खराबी आने से रोपवे की ट्रॉलियों में फंसे सैलानी किए रेस्क्यू

Thu, 24 Apr 2025 10:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
मनाली के सोलंग में जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने एनडीआरएफ के सहयोग से  मॉकड्रिल करत - फोटो : कथा स्थल पर मौजूद श्रद्वालु।
विज्ञापन
मॉकड्रिल... पर्यटकों को सुरक्षित निकालने में काम आई रस्सी, हार्नेस और वैकल्पिक लिफ्टिंग तकनीक
विज्ञापन

सोलंगनाला में एनडीआरएफ, अग्निशमन, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस टीम ने चलाया बचाव अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन स्थल सोलंगनाला में रोपवे में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। पर्यटकों से भरीं ट्रॉलियां बीच में ही फंस गईं। इससे केबिन में सवार सैलानियों में दहशत फैल गई।
उन्होंने प्रशासन से मदद के लिए संपर्क किया। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने एनडीआरएफ के सहयोग से रेस्क्यू अभियान चलाया। रस्सी, हार्नेस और वैकल्पिक लिफ्टिंग तकनीक से पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया गया। सोलंगनाला की वादियों में वीरवार को कुछ इस तरह का अफरा-तफरा का माहौल रहा। दरअसल, जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने एनडीआरएफ के सहयोग से मॉकड्रिल करवाई। इस दौरान रोपवे में तकनीकी खराबी आने से कुछ केबिन बीच रास्ते में फंसे होने को लेकर एक्सरसाइज की गई। केबिन में सवार पर्यटक सहायता की प्रतीक्षा कर रहे थे। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय पुलिस की टीमों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया। रोपवे में फंसे यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए रस्सी, हार्नेस और वैकल्पिक लिफ्टिंग तकनीक का प्रयोग किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सा सहायता, संचार व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण के प्रबंधन की भी समीक्षा की गई। समय-समय पर ऐसे अभ्यास के माध्यम से तैयारियों का परीक्षण होता है। वास्तविक आपदा की स्थिति में जान-माल की सुरक्षा के लिए आवश्यक समन्वय भी मजबूत होता है। स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने भी मॉकड्रिल को सकारात्मक रूप से लिया और प्रशासन की तत्परता की सराहना की। मॉकड्रिल में एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट गगनदीप सिंह, तहसीलदार अनिल राणा, एनडीआरएफ के टीम कमांडर इंस्पेक्टर आदर्श गलोटिया, एसएचओ मनाली मुनीश, अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान से अंकुश, डीडीएमए के संयोजक राकेश कुमार, वर्षा ठाकुर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें