फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: नववर्ष पर मनाली में उमड़े पर्यटक, बेकाबू हुआ ट्रैफिक

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। नववर्ष का जश्न मनाने के लिए पर्यटन नगरी मनाली में पर्यटकों की भारी भीड़ जुट गई है। शुक्रवार को मनाली अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक पर्यटक पहुंचे। इससे मनाली में ट्रैफिक व्यवस्था बेकाबू हो गई है। मौसम खराब होने से हालात और बिगड़ गए। सुबह मनाली बाजार से वोल्वो बस स्टैंड, हिडिंबा मार्ग, ओल्ड मनाली और वशिष्ठ तक के दायरे में वाहनों की लाइनें लग गईं। इससे पर्यटकों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। सोलंगनाला के इलाके में भी पर्यटक वाहनों में ही घंटो तक फंसे रहे।
विज्ञापन

पर्यटन विभाग की मानें तो मनाली पहुंचने वाले वाहनों का आंकड़ा तीन हजार के आंकड़ा पार होने की उम्मीद जताई जा रही है। नववर्ष मनाने के लिए पर्यटकों की भीड़ उमड़ने से वाहनों का दबाव बढ़ गया है।
यातायात नियंत्रण के लिए तैनात पुलिस जवान भी कम पड़ गए हैं। सबसे अधिक दिक्कत तंग जगह और यू टर्न वाली जगह पर हो रही है। यहां वाहनों को बारी-बारी से छोड़ा जा रहा है। इस वजह से एक तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग रही है। पुलिस उपाधीक्षक मनाली हेमराज वर्मा ने बताया कि मनाली में हजारों वाहन पहुंच गए हैं। सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। पर्यटकों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पैदल हो पर्यटन स्थलों को निकले पर्यटक
मनाली के पर्यटन स्थलों को जोड़ने वाली सड़कों पर जाम की स्थिति पैदा होने के कारण पर्यटक आज पैदल ही निकले। हिडिंबा मंदिर और वशिष्ठ आदि के लिए पर्यटकों ने पैदल ही रुख किया। दिल्ली के सुभाशीष और अर्जुन भट्टाचार्य ने बताया कि वाहनों में अधिक समय लग रहा है। इससे परेशानी हो रही है। ऐसे में उन्होंने पैदल चलना ही उचित समझा है।
पैक हुए मनाली के होटल, गांवों का रुख कर रहे पर्यटक
मनाली के अधिकतर होटल पैक हो गए हैं। छोटे होटलों में भी 90 फीसदी कमरे पैक चल रहे हैं। ऐसे में पर्यटकों ने ग्रामीण इलाकों के होम से और बीएनबी का रुख कर लिया है। मनाली के अलावा जिला के अन्य इलाकों में भी पर्यटक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें