मनाली एसडीएम से मिलते टैक्सी यूनियन मनाली के पदाधिकारी।-संवाद
मनाली। रोहतांग दर्रा बहाल होने में अभी दो सप्ताह से अधिक समय लगने की संभावना है, लेकिन तब तक पर्यटकों को मढ़ी तक भेजा जा सकता है। मढ़ी तक सड़क वाहन चलाने के लिए उपयुक्त है।
इसको लेकर सोमवार को हिम आंचल टैक्सी यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम मनाली गुंजित सिंह चीमा से मिला। यूनियन के प्रधान राजकुमार राजा ने प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। यूनियन के महासचिव अमित चंकी ने बताया कि यूनियन ने एसडीएम से मांग की है कि पर्यटकों को मढ़ी तक भेजा जाए। ऑनलाइन परमिट के स्लॉट को भी खोला जाए। रविवार को यूनियन के सदस्य मढ़ी तक गए थे। मढ़ी तक सड़क वाहनों के लिए उपयुक्त है। एसडीएम गुंजित सिंह चीमा ने आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। संवाद