फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊंचे स्थानों की यात्रा करने से बचें पर्यटक : एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। जिला लाहौल-स्पीति के हिमालयी क्षेत्रों में आने वाले सभी पर्यटकों के लिए जिला पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। घाटी में ऑक्सीजन का स्तर सामान्य स्थानों की तुलना में कम होने से सैलानियों को परेशानी हो सकती है। ऐसे में सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पर्यटकों से पहले दिन पर्याप्त आराम करने की सलाह दी है।
विज्ञापन

इसके अलावा अधिक घूमने या ऊंचे स्थानों की यात्रा करने से बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी और गर्म पेय पदार्थ लेते रहें व शराब और धूम्रपान से परहेज करें, इससे ऑक्सीजन की कमी का प्रभाव बढ़ सकता है। भारी शारीरिक गतिविधियों से बचें जैसे दौड़ना या तेज ट्रैकिंग, अगर सिरदर्द, चक्कर, उल्टी व अधिक थकान या सांस लेने में कठिनाई हो तो तुरंत नजदीकी अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें। पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति शिवानी मेहला ने कहा कि आपात स्थिति में जिला पुलिस कंट्रोल रूम से मदद मांगी जा सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें