फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: राहनी जंगल में भड़की आग, वन संपदा को क्षति

विज्ञापन
मनाली के समीप अलेऊ में जंगल में लगी आग से लाखों की वन संपदा जलकर राख हो गई है।-संवाद
विज्ञापन
मनाली। पर्यटन नगरी के साथ लगते अलेउ के राहनी जंगल में आग भड़क गई है। राहनी नाला के ऊपर पहाड़ी पर आग फैलने से लाखों की वन संपदा का नुकसान हुआ है। वन्य जीव जंतुओं का जीवन भी इससे खतरे में पड़ गया है। वन मित्र आग बुझाने के कार्य में जुट गए हैं लेकिन चट्टानें होने से आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

राहनी जंगल भीषण आग की चपेट में आ गया हैं। हरे-भरे वन धू-धू कर जल रहे हैं जिससे वन विभाग सहित स्थानीय लोग चिंतित हैं। आग लगातार फैल रही है। वन विभाग की टीम एवं स्थानीय ग्रामीण मौके पर आग बुझाने गए लेकिन पहाड़ी और चट्टानें होने के कारण सभी असहाय दिखे। दोपहर बाद वन विभाग की टीम साहस दिखाते हुए पहाड़ी पर चढ़ी और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। खड़ी पहाड़ी होने के कारण आग पर काबू पाना चुनौती बना है। हालांकि इस क्षेत्र में पेड़ कम है लेकिन झाड़ियां अधिक होने के कारण आग उग्र रूप ले रही है। ग्रामीणों ने वन विभाग से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
आरओ मनाली टीटू ने बताया कि आग राहनी जंगल में लगी है। इस क्षेत्र में खड़ी पहाड़ी और चट्टानें ज्यादा होने के कारण आग बुझाने में दिक्कत आ रही है। उन्होंने कहा कि वन विभाग की टीम ग्रामीणों के साथ मिलकर जंगल में लगी आग को बुझाने का हरसंभव प्रयास कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें