लाहौल-स्पीति में के जोबरंग गांव के समीप हुई ताजा बर्फबारी का नजारा।-संवाद
शाम को बिगड़ा मौसम, चोटियाें पर लगातार हिमपात
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। मनाली में बारिश और रोहतांग समेत ऊंची चोटियों पर हिमपात का दौर जारी है। घाटी का तापमान शनिवार को हिमपात के चलते माइनस की ओर लुढ़क गया है। इसके अलावा धुंधी, अटल टनल, कोठी आदि इलाकों में भी बर्फबारी शुरू हो गई है। मौसम के मिजाज के चलते पर्यटन व्यवसाय पर इसका प्रतिकूल असर देखने को मिल रहा है।
बर्फबारी के कारण दोपहर को पर्यटक सोलंगनाला पहुंचे। फोर बाई फोर वाहनों में कुछ पर्यटकों को अटल टनल भी भेजा गय, लेकिन शाम को मौसम ज्यादा खराब होने के कारण पर्यटकों को मनाली की ओर वापस भेजा गया। पर्यटन व्यवसायियों ने अनुसार अगर मौसम लगातार ऐसा ही बना रहा, तो पर्यटन पर इसका असर देखने को मिल सकता है।