फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सैलानी बोले, राफ्टिंग का रोमांच खींच लाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू में ब्यास की लहरों में राफ्टिंग के शौकीनों का लग रहा मेला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। मैदानी क्षेत्रों में गर्मी के चलते इन दिनों देश-विदेश से पर्यटक कुल्लू की ठंडी वादियों में पहुंच रहे हैं। कुल्लू में पर्यटक ब्यास की लहरों पर राफ्टिंग का रोमांच उठा रहे हैं। पर्यटकों के लिए ब्यास की जलधारा में राफ्टिंग आकर्षण बनी हुई है। राफ्टिंग साइटों में दिनभर सैलानियाें की चहल-पहल देखने को मिल रही है। बबेली, बाशिंग, पिरड़ी, बजौरा और शाढ़ाबाई में रविवार को दिनभर सैलानियों का मेला लगा रहा। बबेली से लेकर बाशिंग, पिरड़ी से बजौरा तक सैलानियों ने राफ्टिंग की। बाशिंग राफ्टिंग प्वाइंट में सैलानियों की खूब चहल-पहल रही।
रिवर राफ्टिंग को लेकर पर्यटकों में उत्साह नजर आया। राफ्टिंग करने आए दिल्ली के युवा तनुज गुप्ता और संदीप मिश्रा ने कहा कि वे वीकेंड पर मनाली आए हुए हैं। मनाली की वादियों में घूमने के बाद राफ्टिंग का रोमांच उन्हें यहां खींच लाया। बबेली से बाशिंग के बीच राफ्टिंग का यह अनुभव कुछ अलग था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्यास की ठंडी जलधारा के बीच राफ्टिंग करना उन्हें हमेशा याद रहेगा। रिवर राफ्टिंग से जिले के सैकड़ों युवा प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर से जुड़े हुए हैं। युवाओं को घर-द्वार पर रोजगार मिल रहा है। रिवर राफ्टिंग से जुड़े कुल्लू जिले के युवा पूरन ने कहा कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा आदि राज्यों के पर्यटक राफ्टिंग का मजा ले रहे हैं। ब्यास को राफ्टिंग के लिहाज से सुरक्षित माना जाता है। पर्यटन सीजन के बीच कारोबार चमकने से इस क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिल रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें