फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बर्फ देखने की हसरत में मनाली पहुंच रहे पर्यटक

Fri, 09 Jan 2026 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
लाहौल में कोकसर के समीप लगा पर्यटक वाहनों का लंबा जाम।-संवाद
विज्ञापन
पर्यटन नगरी में रोजाना आ रहे 1,800 वाहन, 150 वोल्वो बसों में भी आ रहे सैलानी
विज्ञापन

मालरोड में जुट रही भीड़, पर्यटन स्थलों में सैर करने के बाद शॉपिंग का ले रहे आनंद

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। पर्यटन नगरी में बर्फबारी भले ही नहीं हुई है लेकिन बर्फ देखने ही हसरत लेकर पर्यटक मनाली की वादियों में पहुंच रहे हैं। मनु की नगरी में पर्यटकों के आने का सिलसिला लगातार जारी है।
क्रिसमस और नववर्ष की अपेक्षा पर्यटकों की संख्या में हल्की कमी जरूर आई है लेकिन चहल-पहल अभी भी बरकरार है। बर्फ देखने के लिए पर्यटक लाहौल घाटी के सिस्सू और कोकसर का रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रीन टैक्स बैरियर के आंकड़ों के अनुसार वर्तमान समय में मनाली रोजाना 1,800 के लगभग पर्यटक वाहन पहुंच रहे हैं। इसके अलावा 150 से अधिक वोल्वो बसों में भी पर्यटक आ रहे हैं। दिनभर मनाली के पर्यटन स्थलों में सैर करने के बाद पर्यटक मालरोड में घूमने और शॉपिंग करने का आनंद ले रहे हैं। मालरोड में शाम होते ही पर्यटकों की खूब भीड़ जुट रही है। भारी संख्या में पर्यटक अटल टनल पार कर सिस्सू और कोकसर की वादियों में पहुंच रहे हैं। वहां बर्फ के बीच पर्यटक जमकर मस्ती कर रहे हैं। होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष रोशन ठाकुर ने बताया कि पर्यटकों के आने का सिलसिला जारी है। बर्फबारी होने पर पर्यटकों की संख्या में और इजाफा हो जाएगा। फिलहाल 60 से 70 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें