फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुंजुम-कुगती दर्रे के नीचे सुरंग निर्माण को लेकर सर्वे के आदेश

Fri, 09 Jan 2026 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
लाहौल में कुंजम-कुगती दर्रे में सुरंग निमार्ण को करलेकर केंद्रीय मंत्री अजय टाम्टा से मिलते रवि
विज्ञापन
गर्मियों में लाहौल-स्पीति आएंगे केंद्रीय राज्य मंत्री : रवि ठाकुर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। कुंजुम और कुगती दर्रे के नीचे सुरंग तथा दोनों स्थानों पर बाईपास सड़क निर्माण की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने इन परियोजनाओं के लिए सर्वे के आदेश जारी किए हैं।
साथ ही मनाली के ढुंगरी और सिमसा के समीप फ्लाईओवर निर्माण को लेकर भी मंत्रालय ने गंभीरता दिखाई है। यह बात पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि ठाकुर ने कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा गर्मियों के मौसम में लाहौल-स्पीति के दौरे पर आएंगे। शुक्रवार को दिल्ली स्थित भाजपा के मुख्य कार्यालय में रवि ठाकुर ने केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने मंत्री को लाहौल-स्पीति आने का निमंत्रण दिया जिसे मंत्री ने सहर्ष स्वीकार कर लिया। बीते वर्ष उन्होंने केंद्रीय राज्य मंत्री से मुलाकात की थी। रवि ठाकुर ने कहा कि उस समय सिस्सू नाले में नए पुल निर्माण और उदयपुर से तिंदी के बीच सड़क पर तारकोल बिछाने की मांग रखी गई थी। मंत्री अजय टम्टा के निर्देशों के बाद बीआरओ ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सड़क पर टारिंग का कार्य शुरू किया जो वर्तमान में प्रगति पर है। वहीं सिस्सू नाले में नया पुल तैयार कर यातायात भी बहाल कर दिया गया है। रवि ठाकुर ने इसके लिए केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा और बीआरओ का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें