फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी सोलंगनाला से आगे नहीं भेजे सेलानी

विज्ञापन
कुल्लू शहर के साथ सटी पहाड़ी पर हुई ताजा बर्फबारी। फोटो---संवाद। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। मौसम के बदले तेवर और अटल टनल रोहतांग के दोनों छोर पर ताजा बर्फबारी से सैलानियों को दूसरे दिन भी सोलंगनाला ने आगे नहीं भेजा गया। इस कारण पर्यटकों की बर्फ देखने की चाह अधूूरी रह गई। प्रशासन ने सैलानियों को उनकी सुरक्षा को देखते हुए सोलंगनाला में रोका।
विज्ञापन

उधर, अटल टनल रोहतांग और जिला कुल्लू की ऊंची पहाड़ियों पर हो रही बर्फबारी से पर्यटन कारोबारियों की बांछें खिल गई हैं। मनाली होटल एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि मौसम में बदलाव आने से मनाली के विंटर सीजन में गति आएगी। सोलंगनाला और मनाली में अगर बर्फ गिरती है तो पर्यटन को पंख लगेंगे।
प्रशासन ने सैलानियों को रोहतांग टनल के साथ कोठी और गुलाबा की ओर भी नहीं भेजा है। जलोड़ी दर्रा में हल्की बर्फबारी हुई है, लेकिन निगम के बस रूट सामान्य रूप से चल रहे हैं।
विज्ञापन

कुल्लू-जेठानी बस सेवा अवरुद्ध रही है। बताया जा रहा है कि सड़क खराब होने से निगम ने बस को नहीं भेजा है। शुक्रवार को जिले के नीचे इलाकों में रुक-रुक बारिश होती रही। बारिश से आम लोगों ने सूखी ठंड से भी राहत मिली है। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि ऊंचाई वाले इलाकों की ओर जाने से सैलानी और आमजन हिदायत बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें