फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कोकसर में सैलानियों ने बर्फ के बीच की मस्ती

Sun, 12 Oct 2025 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
मनाली में 26 वी एचपी एपीकॉन 2025 के दौरान दीप प्रज्वलित करते हुए।-संवाद
विज्ञापन
सिस्सू और जिस्पा जाने वाले पर्यटक कर रहे कोकसर का रुख
विज्ञापन

चार माह बाद रौनक लौटने से क्षेत्र के पर्यटन कारोबारी खुश

संवाद न्यूज एजेंसी
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के कोकसर में रविवार को छुट्टी के चलते सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ी। सैलानियों ने बर्फ के बीच कोकसर में खूब मस्ती की।
पागलनाला में सड़क की स्थिति बेहद खराब बनी हुई है। ऐसे में सिस्सू और जिस्पा जाने वाले पर्यटकों ने कोकसर का रुख किया। कोकसर में सैलानियों की भीड़ को देख पर्यटन कारोबारी खुश हैं।
विज्ञापन

चार माह बाद कोकसर में रौनक लौटी है। रविवार को पर्यटक मनाली से अटल टनल रोहतांग होते हुए नॉर्थ पोर्टल में पहुंचे। जिस्पा और सिस्सू की तरफ जाने वाले पर्यटकों को पागलनाला में दिक्कतें पेश आईं। कोकसर में बर्फ के बीच मस्ती की। कोकसर की ओर से रोहतांग दर्रा बंद होने से सैलानी कोकसर के आसपास ही बर्फ का आनंद ले रहे हैं। रोहतांग दर्रा के लिए पर्यटकों को इंतजार करना होगा। सैलानियों ने कोकसर की वादियों के नजारे को कैमरों में भी कैद किया। दोपहर बाद पर्यटक वापस मनाली लौटे।
विज्ञापन

गौर रहे कि लाहौल की वादियों में बीते दिनों हुए ताजा हिमपात के बाद पर्यटकों में बर्फ को लेकर क्रेज है। बरसात के चलते लाहौल-स्पीति के पर्यटन सीजन ठप हो चुका था। पर्यटन कारोबारियों को भारी नुकसान झेलना पड़ा था। मौसम खुलते ही घाटी में पर्यटक दस्तक देने लगे हैं। इससे पर्यटन कारोबार को पंख लगने की उम्मीद है। पर्यटन कारोबार सीता राम, चेंगा, राजीव, दीपक ने कहा कि बर्फबारी के बाद अब घाटी में रौनक लौटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें