रोहतांग दर्रा पर मार्ग से बर्फ हटाने में जुटी बीआरओ की मशीनरी।-संवाद
कुल्लू। ढालपुर में सजी अस्थायी मार्केट में खरीदारी के लिए लोंगों की भीड़ उमड़ रही है। मैदान में धूल लोगों को परेशान कर रही है। धूल के चलते खरीदारी करने आए लोगों को मुंह ढकना पड़ रहा है।
बीमार होने का भी खतरा बना हुआ है। नगर परिषद की पानी छिड़कने की व्यवस्था नाकाफी साबित हो रही है।
गौर रहे कि ढालपुर के मेला मैदान, खेल मैदान, मालरोड और प्रदर्शनी मैदान में दुकानें सजी हैं। काफी अधिक संख्या में लोग खरीदारी के लिए आ रहे हैं। दशहरा से पहले ढालपुर के मेला मैदान में घास उगी थी। दशहरा समाप्त होने के बाद घास का नामोनिशान नहीं है। अब आलम यह है कि यहां धूल उठ रही है। ढालपुर में खरीदारी करने आए विवेक और सूरज ने कहा कि मेला मैदान में पानी के छिड़काव की उचित व्यवस्था की जाए। लोगों ने नगर परिषद कुल्लू से मांग की है कि पानी का छिड़काव नियमित अंतराल के बाद किया जाए जिससे लोगाें को परेशानियों का सामना न करना पड़े। संवाद