कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय रोरिक मेमेारियल ट्रस्ट नग्गर में देशभर के विभिन्न राज्यों के कलाकारों की सोविनियर के रूप में 100 से अधिक छोटी-बड़ी कलाकृतियां प्रदर्शनी पर लगाईं। इन कलाकृतियों को देश-विदेश के पर्यटकों ने सराहा है।
दो दिन की इस कला प्रदर्शनी का शनिवार को समापन हुआ। इस चित्रकला प्रदर्शनी को दिल्ली के स्टूडियो सेवन के सहयोग से आयोजित किया गया।
चित्रकला प्रदर्शनी में एल्फी कुमार, बीनु गुप्ता, निलांगी प्रभु किर्लोस्कर, प्रसंत एवी, डॉ. रजनीश गौतम, रीना चौधरी, सुरेश कुमार, उर्वशी कंवर, इशिता जैन, प्रो. वंदना वर्मा और विवेक प्रभुकेलुस्कर की 100 से अधिक कलाकृतियां रखी गई थीं। संवाद