फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: वीकेंड पर मनाली में उमड़े पर्यटक

Sun, 14 Jan 2024 12:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। क्रिसमस और नववर्ष के जश्न के लिए भीड़ उमड़ने के बाद से पर्यटकों की संख्या में कमी आई है। वीकेंड में रौनक बरकरार है। इस वीकेंड में मनाली में पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। पिछले तीन दिन में मनाली में 15,000 से अधिक पर्यटक पहुंचे हैं।
विज्ञापन

हिमाचल के विभिन्न जिलों से भी पर्यटक मनाली का रुख कर रहे हैं। बर्फबारी होने के बाद पर्यटकों की संख्या में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। ग्रीन टैक्स बैरियर के आंकड़ों को लें तो पिछले तीन दिन में मनाली में बाहरी राज्यों से लगभग 3,000 वाहन पहुंचे। इसके अलावा 50 से अधिक वोल्वो बसों में भी पर्यटकों ने मनाली का रुख किया।
अटल टनल रोहतांग की ओर जाने वाले वाहनों की संख्या भी हजारों में हैं। रोजाना लगभग आठ हजार वाहन अटल टनल के आरपार हो रहे हैं। शनिवार को भी अटल टनल होकर हजारों पर्यटक कोकसर पहुंचे। इस वजह से सुबह के समय मनाली-लेह मार्ग पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। वाहनों की जगह-जगह लंबी लाइन देखने को मिली।
विज्ञापन

होटलियर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रोशन ठाकुर का कहना है कि पर्यटकों की संख्या वीकेंड में बढ़ रही है। बर्फबारी होने के बाद पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद है। एसोसिएशन की चीफ पेटर्न गजेंद्र ठाकुर का कहना है कि मनाली को बर्फबारी के इंतजार है। हालांकि वीकेंड में अच्छी संख्या में पर्यटक आ रहे हैं लेकिन बर्फबारी होने पर पर्यटकों की संख्या बढ़ जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें