फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बर्फ से ढके पहाड़ों का रुख कर रहे सैलानी

विज्ञापन
बर्फ से ढके रोहतांग दर्रा के दीदार के लिए रोजाना हजारों पर्यटक कुल्लू-मनाली का रूख कर रहे है।-स
विज्ञापन
सोलंगनाला/सिस्सू। मैदानी इलाकों में बढ़ती गर्मी से राहत पाने के लिए देशभर से सैलानी बड़ी संख्या में मनाली और अटल टनल रोहतांग का रुख कर रहे हैं। अटल टनल के साउथ पोर्टल पर इन दिनों पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान हजारों वाहनों की आवाजाही दर्ज की गई। पुलिस से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 28 मई को रात 12 बजे से रात 11:59 बजे तक अटल टनल साउथ पोर्टल से कुल 11,332 वाहनों की आवाजाही दर्ज की गई।
विज्ञापन

मई महीने की भीषण गर्मी के बीच मनाली और अटल टनल क्षेत्र का ठंडा मौसम पर्यटकों को खासा आकर्षित कर रहा है। सैलानी बर्फ से ढके पहाड़ों, ठंडी हवाओं और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। हालांकि बढ़ती भीड़ के चलते मनाली-लेह मार्ग और अटल टनल क्षेत्र में कई स्थानों पर ट्रैफिक दबाव भी देखने को मिल रहा है।
स्थानीय पर्यटन कारोबारी एवं ढाबा संचालक अनूप राम ने बताया कि आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होने की संभावना है। इससे होटल कारोबार, टैक्सी ऑपरेटरों और अन्य पर्यटन व्यवसायों को अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें