फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बर्फबारी के बाद जलोड़ी दर्रा और सोलंगनाला में उमड़े पर्यटक

विज्ञापन
रोहतांग दर्रा पर बर्फ के दीदार को पहुंचे पर्यटक।-वीडीओग्रैब
विज्ञापन
कुल्लू। रोहतांग और जलोड़ी दर्रा में हुई ताजा बर्फबारी के बाद कुल्लू जिले के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की रौनक लौट आई है। बर्फ से ढके पहाड़ों का दीदार करने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी जलोड़ी दर्रा, रघुपुरगढ़, सरयोलसर और सोलंगनाला का रुख कर रहे हैं। बुधवार को जलोड़ी दर्रा बसों की आवाजाही के लिए भी खुल गया। इसके बाद छोटे वाहनों के साथ पर्यटकों की आवाजाही भी बढ़ गई है।
विज्ञापन


बर्फबारी के बाद पर्यटन कारोबारियों को विंटर सीजन के रफ्तार पकड़ने की उम्मीद जगी है। जलोड़ी दर्रा में बर्फ देखने के लिए पहुंच रहे पर्यटक आसपास के पर्यटन स्थलों का भी रुख कर रहे हैं। वहीं, मणिकर्ण घाटी और रोहतांग दर्रा में भी पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने लगी है। इससे होटल कारोबारियों, टैक्सी ऑपरेटरों और पर्यटन से जुड़े अन्य व्यवसायियों के चेहरे खिल उठे हैं। पर्यटन कारोबारियों राजेंद्र प्रकाश, गंगे राम ठाकुर और ललित कुमार का कहना है कि पर्यटन कारोबार के लिए बर्फबारी का विशेष महत्व है। पर्यटकों के साथ-साथ कारोबारियों को भी हर साल ताजा बर्फबारी का इंतजार रहता है। बर्फबारी होने के बाद स्नो पॉइंटों में पर्यटकों की संख्या बढ़ती है, जिससे स्थानीय कारोबार को भी गति मिलती है। कारोबारियों को उम्मीद है कि दिसंबर में विंटर सीजन पूरी तरह रफ्तार पकड़ेगा और पर्यटन गतिविधियों में और तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें