फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू-मनाली में हर हफ्ते कम हो रहे सैलानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। पर्यटन नगरी मनाली के साथ मणिकर्ण तथा बंजार घाटी में पर्यटकों की आवाजाही में भारी कमी आई है। हर सप्ताह पर्यटकों की संख्या में 50 फीसदी तक गिरावट आ रही है। जिले में पिछले सप्ताह के दौरान रोज 1100 पर्यटक वाहन प्रवेश कर रहे थे। लेकिन इस सप्ताह रोजाना जिले में 600 वाहन ही मनाली पहुंचे रहे। लेकिन पर्यटन नगरी मनाली में करीब 450 तक ही वाहन रोज पहुंच रहे हैं।मनाली में होटलों की ऑक्यूपेंसी 15 फीसदी से भी नीचे आ गई है।
विज्ञापन

बरसात के कारण लगातार घट रही सैलानियों की संख्या से पर्यटन कारोबारियों की चिंता बढ़ गई है। 15 सितंबर तक दो महीने के लिए साहसिक गतिविधियां रिवर राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग तथा घुड़सवारी आदि को बंद कर दिया है। इससे भी पर्यटकों की संख्या में कमी आई है। वीकेंड पर भी अब पर्यटकों की संख्या नहीं बढ़ रही है। इस दौरान मात्र 50 से 100 वाहनों में वृद्धि दर्ज की जा रही है। पर्यटन कारोबारी प्रकाश चंद, मनोहर लाल, प्यारे लाल, देव राज तथा दीवान सिंह ने कहा कि पर्यटन स्थलों में दिन प्रतिदिन पर्यटकों की भीड़ छंट रही है। अगस्त माह के लिए बुकिंग भी नहीं आ रही है। कुल्लू-मनाली व अन्य पर्यटन स्थलों में जुलाई के अंत तक ही पर्यटक आएंगे। रिवर राफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम अत्री ने कहा कि राफ्टिंग गतिविधियां और ट्रैकिंग पूरी तरह से बंद हैं। इससे भी पर्यटन कारोबार को नुकसान हुआ है। उधर, होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष अनूप राम ठाकुर ने कहा कि मनाली माल रोड के साथ घाटी के पर्यटन स्थल सूने पड़ने शुरू हो गए हैं। पिछले एक हफ्ते के भीतर ही पर्यटन कारोबार आधा रह गया है। सोशल मीडिया में भी मनाली व कुल्लू को लेकर कुछ भ्रांतियां फैलाई, गई जिससे पर्यटन को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें