फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: रोहतांग में भी सैलानियों ने लिया बर्फ का आनंद

Wed, 05 Nov 2025 10:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
लाहौल के कोकसर में हुई ताजा बर्फबारी के बाद बर्फ के बीच मस्ती करते पर्यटक।-संवाद
विज्ञापन
पश्चिमी विक्षोव की सक्रियता से सुहावना हुआ मौसम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। पर्यटन नगरी में मौसम सुहावना हो गया है। मनाली के प्रमुख पर्यटन स्थल रोहतांग दर्रा और अटल टनल में बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है।
बर्फबारी से पर्यटन कारोबार को गति मिलने की संभावना बढ़ गई है। बर्फबारी के बीच रोहतांग और अटल टनल में पर्यटक खूब झूमे। मनाली में भी हल्की बूंदाबांदी से ठंडक बढ़ गई है।
विज्ञापन

मनाली की ऊंची चोटियों में सुबह के समय बर्फबारी की रफ्तार तेज हो थी लेकिन दोपहर को मौसम खुलने से बर्फबारी रुक गई। रोहतांग दर्रे सहित राहनीनाला, मढ़ी, गुलाबा व अंजनी महादेव में बर्फ के फाहे गिरे। इससे मौसम सुहावना हो गया है। पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि बर्फबारी से पर्यटन कारोबार रफ्तार पकड़ेगा। कारोबारी गौतम ठाकुर और रोशन लाल ने कहा कि रोहतांग में बर्फ गिरना पर्यटन कारोबार के लिए शुभ संकेत है। डीएसपी केडी शर्मा ने कहा कि सुबह के समय बर्फबारी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें