फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतांग में बर्फ के दीदार को हो रही हेराफेरी

Wed, 25 May 2016 10:30 PM IST
कुल्लू
विज्ञापन
रोहतांग दर्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मनाली के रोहतांग में बर्फ के बीच अठखेलियों और दीदार के लिए चार सौ बीसी हो रही है। जिस पर शिकंजा कसते हुए एसडीएम व डीएसपी मनाली ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए बुधवार को रोहतांग व आसपास चालान किए। सख्त कार्रवाई से टैक्सी चालकों में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान हैरान कर देने वाले कई मामले सामने आए। कुछ मामलों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाने की प्रक्रिया अमल पर लाई जाएगी। रोहतांग जाने के लिए टैक्सी चालक और अन्य नए-नए तरीके ईजाद कर प्रशासन के आंखों में धूल झोंक रहे हैं। जिस पर शिकंजा कसने के लिए एसडीएम मनाली ज्योति राणा व डीएसपी मनाली पुनीत रघु ने रोहतांग और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को दबिश दी। इस दौरान जाली परमिट के साथ रोहतांग जाती तीन टैक्सियां पकड़ीं।
विज्ञापन


इनमें परमिट के साथ छेड़छाड़ की गई थी। एक बार इस्तेमाल हो चुके परमिट को दोबारा स्कैन कर यूजड लिखी हुई स्टैंप को काट कर प्रिंट लेकर दोबारा पर्यटकों को रोहतांग पहुंचा जा रहा था। ऐसे जाली परमिट को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसडीएम ने बुधवार को अपने कार्यालय के बाहर से कार्रवाई शुरू की। कार्यालय के समीप रोहतांग जाने के लिए केलांग की फर्जी बुकिंग करवाते दो एजेंट पकड़े। जिनका सामान उन्होंने जब्त किया। केलांग की बुकिंग दिखाकर रोहतांग में मौज मस्ती कर एक ही दिन में वापस लौट रहे 50 वाहनों को भी पकड़ा। जिन्हें भारी जुर्माना किया गया। एक ही दिन में वापसी से अधिकतर पर्यटकों ने तबीयत खराब होने का हवाला दिया, लेकिन प्रशासन ने सभी के चालान किए। बिना रूट परमिट ऑनलाइन रोहतांग जाने का परमिट लेकर बैरियर पहुंच रही बसों को भी मौके पर रुकवाया।

निरीक्षण के दौरान पैट्रोल परमिट पर डीजल वाहन के रोहतांग जाने के मामले भी सामने आए हैं। वहीं एक दुकान से डीजल परमिट पैट्रोल वाहनों को थमाने की लिखित शिकायत मिलने पर एसडीएम मामला पुलिस को सौंप रही है। संबंधित दुकानदार के खिलाफ प्रशासन सख्त कार्रवाई करने जा रहा है। वर्तमान में रोजाना 1200 पैट्रोल और डीजल वाहनों को रोहतांग जाने की अनुमति एनजीटी ने दी है। पैट्रोल वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण अब हेराफेरी शुरू हो गई है। वहीं, इस संबंध में डीएसपी मनाली पुनीत रघु ने बताया कि रोहतांग में निरीक्षण कर अवहेलना पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें