फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: रोहतांग और बारालाचा में लगा पर्यटकों का मेला

Mon, 09 Jun 2025 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
मनाली के माल रोड पर चहल कदमी करते पर्यटक. संवाद
विज्ञापन
बर्फ के बीच जमकर मस्ती कर रहे पर्यटक
विज्ञापन


बर्फ के दीदार के लिए एडवांस में बुक हो रहे स्लॉट


संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। बारालाचा और रोहतांग दर्रा पर्यटकों की पहली पसंद बन गए हैं। बर्फ का दीदार करने के लिए पर्यटक काफी संख्या में बरालाचा और रोहतांग जा रहे हैं। रोहतांग के लिए पर्यटन विभाग के ऑनलाइन परमिट का स्लॉट चंद मिनट में बुक हो रहा है।
सोमवार को भी रोहतांग में पर्यटकों का मेला लग गया। बर्फ के बीच मस्ती करने के लिए पर्यटकों में मारामारी मची हुई है। रोहतांग जाने के लिए मिलने वाले परमिट एडवांस में खरीदे जा रहे हैं। सोमवार को 1200 वाहनों में हजारों पर्यटक रोहतांग दर्रा पहुंचे। इसके अलावा एचआरटीसी की इलेक्टि्रक बस और पर्यटन निगम के टेंपो ट्रेवलर में भी पर्यटक रोहतांग पहुंचे। बर्फ का दीदार करने के साथ पर्यटक रोहतांग में स्नो स्कूटर, स्कीइंग, घुड़सवारी आदि का आनंद ले रहे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि एनजीटी के आदेशानुसार रोहतांग के लिए रोजाना 1,200 वाहन जा सकते हैं। इनमें डीजल के 400, जबकि पेट्रोल इंजन के 800 वाहनों को जाने की अनुमति है। होटलियर एसोसिएशन के निवर्तमान उपाध्यक्ष रोशन ठाकुर ने कहा कि ऑनलाइन बुकिंग में इजाफा हो रहा है। उधर माल रोड में भी शाम होते ही पर्यटकों का मेला लग रहा है।
विज्ञापन



सड़कों पर धीमी हुई वाहनों की रफ्तार
पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने के बाद वाहनों का दबाव भी बढ़ गया है। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो रही है। हिडिंबा मंदिर, ओल्ड मनाली, वशिष्ट और अटल टनल की ओर जाने के लिए अन्य दिनों की अपेक्षा दोगुना से भी अधिक समय लग रहा है। रोहतांग मार्ग में भी जाम की स्थिति भी बन रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें