फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: खुले में कचरा फेंकने पर तीन लोगों के काटे चालान

विज्ञापन
पतलीकूहल के बड़ाग्रां पंचायत में सफाई करते हुए। संवाद
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। ग्राम पंचायत बड़ाग्रां ने शनिवार को खुले में कचरा फेंकने पर तीन लोगों चालान काटे। दो लोगों को 500-500 रुपये और एक को 3000 रुपये जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

भविष्य में खुले में कूड़ा न फेंकने के लिए चेताया। शनिवार को ग्राम पंचायत की टीम ने पंचायत को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए स्वच्छता अभियान चलाया। इसमें पंचायत प्रतिनिधियों के साथ-साथ महिला मंडलों, युवक मंडलों और स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों ने भी भाग लिया। रेहड़ी-फड़ी मार्केट से 15 मील पुल तक पूरे क्षेत्र की साफ-सफाई की गई। पंचायत की ओर से चिह्नित हॉट स्पॉट क्षेत्रों से भी कूड़ा-कचरा हटाया गया।
इस दौरान मौके पर कचरा फैलाते पाए गए तीन लोगों के चालान काटे। ग्राम पंचायत प्रधान गोपाल कृष्ण नेगी, उपप्रधान संजीव कुमार तथा पंचायत सचिव दुनी चंद नेगी ने बताया कि पंचायत क्षेत्र में खुले में कचरा फेंकने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। खंड विकास अधिकारी नग्गर मुकेश कुमार ने ग्राम पंचायत बड़ाग्रां के प्रयास की सराहना की है। कहा कि पंचायतें स्वयं संज्ञान लेकर स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में सराहनीय कार्य कर रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें