फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: हालडा उत्सव में कोकसर क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों पर रहेगी रोक

Mon, 12 Jan 2026 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग में प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोकसर (लाहौल-स्पीति)। धार्मिक परंपराओं के अनुसार सर्दियों में मनाए जाने वाले प्रमुख उत्सव हालडा, ड्रोन एवं पूणा के शुभारंभ को लेकर कोकसर क्षेत्र में एक से डेढ़ माह तक पर्यटन गतिविधियों पर रोक रहेगी।
विज्ञापन

इस संबंध में सोमवार को कोकसर के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला परिषद सदस्य निर्मला के साथ उपमंडल अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
लोगों ने बताया कि 14 जनवरी से कोकसर, डिंपुक और रामथांग गांवों में पारंपरिक धार्मिक मान्यताओं के चलते भीड़-भाड़ एवं शोर-शराबे पर प्रतिबंध रहता है। इन मान्यताओं के तहत उक्त अवधि में सभी प्रकार की पर्यटन से जुड़ीं गतिविधियां पूर्णतया बंद की जाएंगी। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से मांग की है कि धार्मिक परंपराओं का सम्मान करते हुए इस दौरान आम वाहनों की आवाजाही पर भी रोक लगाई जाए। तय अवधि में केवल बीआरओ और आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों को ही आवागमन की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें