फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बड़ाग्रां में युवाओं को बताया मत का महत्व

Sun, 14 Apr 2024 03:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कहा, लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूर करें मतदान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
हरिपुर/पतलीकूहल (कुल्लू)। राजकीय उच्च विद्यालय बड़ाग्रां बिहाल में रविवार को क्षेत्र के युवाओं को मताधिकार का महत्व बताया गया। खेल विभाग स्कूल में खेलकूद स्पर्धाएं करवा रहा है। इसमें रविवार को स्वीप टीम के अधिकारियों ने पहुंचकर खेल स्पर्धाओं में भाग ले रहे युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित किया। स्वीप के जिला कुल्लू नोडल अधिकारी डॉ. लाल सिंह तथा मनाली विधानसभा क्षेत्र के नोडल अधिकारी डॉ. दुनीचंद ने युवाओं को मताधिकार के फायदों से अवगत करवाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक मजबूत राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। युवाओं को नशे की लत से दूर रहकर खेल जैसी सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेकर समाज व राष्ट्र को मजबूत करने की दिशा में कार्य करना चाहिए। साथ ही लोकतंत्र की मजबूती के लिए मताधिकार का उपयोग भी अवश्य करना चाहिए। उन्होंने उपस्थित सभी युवाओं से एक जून को लोकतंत्र के महापर्व में स्वयं और दूसरों को मताधिकार का उपयोग करने के लिए जागरूक करने का आग्रह किया। इस दौरान स्कूल के मुख्याध्यापक प्रेमपाल शर्मा, स्वीप टीम के सदस्य श्याम लाल हांडा, प्रीतम सिंह, संजय कुमार आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें