फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: छात्राओं को बताई चुनाव की प्रक्रिया

विज्ञापन
कुल्लू के कन्या स्कूल सुल्तानपुर में हेड गर्ल के चुनाव के लिए मतदान करती छात्राएं।-
विज्ञापन
कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय सुल्तानपुर की छात्राओं को चुनाव प्रक्रिया बताई गई। स्कूल में हेड गर्ल तथा वाइस हेड गर्ल का चुनाव भी करवाया गया। चुनाव प्रक्रिया में छात्राओं को मतदान संबंधी जानकारी प्रदान की गई। विद्यालय के चुनावी साक्षरता क्लब ने छात्राओं को चुनाव संबंधी हर एक प्रक्रिया की जानकारी देने के उद्देश्य से हेड और वाइस हेड गर्ल का चुनाव किया। शुक्रवार को चुनाव करवाए गए। चुनाव का परिणाम छह मई को घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

विद्यालय में स्थापित चुनावी क्लब की नोडल अधिकारी शैली चौहान ने कहा कि छात्राओं को मताधिकार के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से हेड और वाइस हेड गर्ल का चुनाव मतदान से करवाया गया। छात्राओं को चुनावी प्रक्रिया सिखाई गई। पहले छात्राओं ने अपना नामांकन दाखिल किया। इसके बाद चुनाव की संपूर्ण प्रक्रिया को पूरा किया। प्रधानाचार्य भावना तनवर ने कहा कि चुनावी साक्षरता क्लब के माध्यम से छात्राओं को मतदान का महत्व समझाया जा रहा है। क्लब ने शुक्रवार को हेड और वाइस हेड गर्ल के चुनाव के लिए मतदान करवाया है। इस मतदान की प्रक्रिया का परिणाम छह मई को घोषित किया जाएगा।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें