फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीईटी भर्ती: पांच पदों के लिए तीन जून को काउंसलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। निदेशालय स्कूल शिक्षा हिमाचल प्रदेश शिमला की ओर से शारीरिक अध्यापक (पीईटी) के पदों को बैचवाइज अनुबंध आधार पर भरने के लिए काउंसलिंग आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

काउंसलिंग तीन जून को करवाई जाएगी। यह बात शिक्षा उपनिदेशक लाहौल-स्पीति रमेश लाल ने कही। उन्होंने बताया कि लाहौल स्पीति में पांच पद निर्धारित किए गए है, जिसमें सामान्य वर्ग के 3, ओबीसी और अनुसूचित जाति के लिए एक-एक पद निर्धारित है।
सभी पात्र अभ्यर्थियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे काउंसलिंग के समय अपने सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, जाति प्रमाण पत्र, बोनाफाइड हिमाचली प्रमाण पत्र तथा अन्य संबंधित दस्तावेजों की सत्यापित प्रतियां साथ लेकर आएं। विभाग ने सभी अभ्यर्थियों से समय पर उपस्थित होकर प्रक्रिया में भाग लेने का अनुरोध किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें