फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: आज देवालय से निकलेंगे देवता बिजली महादेव

विज्ञापन
विज्ञापन
खराहल (कुल्लू)। घाटी के आराध्य देवता बिजली महादेव सोमवार को अपने देवालय से रथ में निकलेंगे। रात्रि का ठहराव भ्रैंण गांव में होगा। देवता की परिक्रमा 14 अप्रैल से शुरू होगी। परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलेगा। परिक्रमा का पहला पड़ाव जिया गांव में होगा। भ्रैंण से जिया तक की यात्रा सीधी पहाड़ी मार्ग से होगी, जो पैदल चलने के लिए भी कठिन है।
विज्ञापन

इस कठिन मार्ग पर देवता को रस्से की मदद से जिया गांव तक पहुंचाया जाएगा। इससे पहले भ्रैंण में बिरशु मेले का आयोजन किया जाएगा। बैसाख माह के दौरान होने वाली यह परिक्रमा विशेष महत्व रखती है। श्रद्धालुओं ने देवता बिजली महादेव के स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिया गांव में देवता का स्वागत फूलमालाओं के साथ किया जाएगा।
जिया गांव के निवासी और पूर्व पंचायत प्रधान संजू पंडित ने कहा कि देवता बैसाख माह की संक्रांति के दिन जिया गांव में आते हैं। देवता के आगमन का ग्रामीणों को हमेशा से इंतजार रहता है। संजू पंडित ने बताया कि देवता बिजली महादेव के आगमन पर जिया गांव में तीन दिनों तक मेला आयोजित किया जाएगा। मेले में महिलाएं लालड़ी नृत्य करेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें