फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मौसम खुला, संडे मार्केट में खरीदारी के लिए भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय ढालपुर के मालरोड पर रविवार को एक दिन के लिए सजी संडे मार्केट में लोगों ने जमकर खरीदारी की। हर रविवार को मालरोड पर यह अस्थायी बाजार लगता है, जिसमें सस्ते दामों पर कपड़े, जूते, बर्तन और सब्जियां उपलब्ध रहती हैं। बारिश के दौर के बाद रविवार को घाटी में पूरा दिन धूप खिली रही।
विज्ञापन

साफ मौसम का लाभ उठाते हुए लोग कपड़े, जूते और अन्य आवश्यक सामान की खरीदारी में जुटे रहे। गुजरात, दिल्ली और पंजाब से आए कारोबारियों ने नए और पुराने कपड़े, जूते और रजाई आदि की अस्थायी दुकानें लगाई थीं, जिनमें दिन भर अच्छा व्यापार हुआ। खरीदारी का दौर देर शाम तक जारी रहा और मालरोड पर दिनभर लोगों की चहल-पहल देखने को मिली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें