कुल्लू। पंचायती राज चुनावों के लिए सोमवार को नामांकन पत्र भरने का आखिरी दिन है। इसके बाद कोई भी उम्मीदवार नामांकन नहीं कर पाएगा। लिहाजा सोमवार को उपमंडलाधिकारी कार्यालयों में जिला परिषद, तहसील में पंचायत समिति और पंचायतों में प्रधान, उप प्रधान और वार्ड सदस्यों के लिए नामांकन प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। इससे पहले 7 और 8 मई दो दिनों में नामांकन प्रक्रिया अमल में लाई जा चुकी है। सोमवार को नामांकन का तीसरा और अंतिम दिन है। तीन बजे के बाद नामांकन प्रक्रिया थम जाएगी।
अब तक विभिन्न पदों के लिए 2,887 उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं। इसमें 242 पंचायतों में प्रधान पद के लिए 659 उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं। उपप्रधान पद के लिए 563, वार्ड सदस्य के लिए 1453 उम्मीदवार अपना नामांकन भर चुके हैं। इसके साथ ही पंचायत समिति सदस्य के लिए 183 उम्मीदवारों ने नामांकन प्रक्रिया पूरी कर ली है। जिला परिषद के 14 वार्डों के जिले में अब तक 29 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा है।
ऐसे में सोमवार को नामांकन का आखिरी दिन है और इसके बाद इस बात का पता चल सकेगा कितने उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की है। इसके बाद छंटनी और नाम वापसी के दौर से गुजरने के बाद फाइनल सूची तैयार होगी। ऐसे में अब देखना यह है कि कितने उम्मीदवारों के नामांकन रद्द होते हैं और कितने वापस लेते हैं। इसको लेकर अभी से ही उम्मीदवारों का एक दूसरे को मनाने का दौर शुरू हो गया है।
.....
वाटर एटीएम की खबर के लिए जोड़
नगर परिषद कुल्लू के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी का कहना है कि नगर परिषद की ओर से लगाए गए वाटर एटीएम के संचालन का जिम्मा जल शक्ति विभाग को दिया गया है। इसका नगर परिषद के पास कोई नियंत्रण नहीं है।