फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: हुरलूधार क्षेत्र में टिपर चालक की करंट लगने से मौत

Tue, 06 May 2025 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण क्षेत्र के हुरलूधार क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में एक टिपर चालक की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चालक टिपर से रेत उतार रहा था, तभी टिपर का संपर्क बिजली के तारों से हो गया। इससे टिपर में करंट दौड़ गया औऔर चालक उसकी चपेट में आ गया। इस हादसे में चालक बुरी तरह झुलस गया और तत्काल उसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान टेक सिंह के रूप में हुई है, जो मणिकर्ण क्षेत्र के शाहिता कशलाधी गांव का रहने वाला था।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। एएसपी कुल्लू संजीव चौहान ने बताया कि इस हादसे के संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें