उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय त्रिलोकनाथ में चल रही 54वीं जिला स्तरीय अंडर-19 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता में तीसरे दिन भी रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।
वाॅलीबाल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तिंदी स्कूल की टीम प्रथम रही, जबकि दूसरे स्थान पर उदयपुर विद्यालय रहा। खो-खो में तिंदी स्कूल प्रथम और शकोली विद्यालय दूसरे स्थान पर रहा।
प्रतियोगिता का समापन वीरवार को सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के साथ होगा। कबड्डी में शकोली पहले और तिंदी विद्यालय दूसरे स्थान पर रहा। 100 और 200 मीटर दौड़ में उदयपुर की संध्या ने स्वर्ण पद जीते, जबकि 400 और 800 मीटर दौड़ में मडग्रां विद्यालय की रिहाना ने स्वर्ण पद जीते।
शॉटपुट में मडग्रां की आशा कुमारी पहले, केलांग की मानकू दूसरे और तिंदी विद्यालय की अनुष्का तीसरे स्थान पर रहीं। भाला फेंक प्रतियोगिता में थिरोट की समीक्षा पहले, त्रिलोकनाथ की कनिका दूसरे और उदयपुर की प्रशिका तीसरे स्थान पर रहीं।
ऊंची कूद प्रतियोगिता में मडग्रां की राखी प्रथम, उदयपुर की तनिषा द्वितीय और शकोली की पुष्पा तृतीय स्थान पाने में कामयाब रहीं। लंबीकूद प्रतियोगिता में मडग्रां की रिहाना पहले, तिंदी की विद्या ज्योति दूसरे, उदयपुर की तनिषा तीसरे स्थान पर रहीं।
वीरवार को एकल गान, समूह गान, एकांकी और लोकनृत्य जैसे सांस्कृतिक मुकाबले होंगे।