फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों में विकासात्मक विलंब की समय पर पहचान जरूरी : रेखा

विज्ञापन
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरी में आशा कार्यकर्ताओं के लिए एक दिवसीय क्लीनिकल प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। सांफिया फाउंडेशन और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के जिला प्रारंभिक हस्तक्षेप केंद्र, क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला में बच्चों में विकासात्मक विलंब और दिव्यांगता की प्रारंभिक पहचान, विकासात्मक माइलस्टोन की निगरानी, अभिभावकों की काउंसलिंग और समयबद्ध रेफरल की जानकारी दी गई। केस स्टडी और संवादात्मक गतिविधियों के माध्यम से आशा कार्यकर्ताओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।
विज्ञापन

सांफिया फाउंडेशन की निदेशक डॉ. रेखा ठाकुर ने फिजियोथेरेपी, ऑक्यूपेशनल थेरेपी, स्पीच थेरेपी और विशेष शिक्षा सहित विभिन्न सेवाओं की जानकारी दी। समाजसेवी धनेश्वरी ठाकुर ने संस्था की ओर से संचालित सामुदायिक कार्यक्रमों से अवगत करवाया। चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुल ने कहा कि बच्चों में विकासात्मक समस्याओं की समय पर पहचान के साथ अभिभावकों को उचित परामर्श देना भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें