फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जूनियर वर्ग में तिमाक्षी, स्वास्तिक और आयुष अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसे स्कूल शालंग में मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल शालंग में बुधवार को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। स्कूल की प्रार्थना सभा के दौरान विद्यार्थियों में भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला शालंग के स्वास्तिक, समायरा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शालंग के विकास, अंशिका ठाकुर, करिश्मा, सोनम ठाकुर, उर्वशी ठाकुर, चेतना, मुस्कान और निकिता ने पृथ्वी दिवस के महत्व के बारे में बताया।
विज्ञापन

इसके अलावा क्विज और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। जूनियर वर्ग में चौथी कक्षा की तिमाक्षी शर्मा, स्वास्तिक और आयुष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मध्यम वर्ग में आठवीं के आशीष, साक्षी, सारिका और संजीव ने बाजी मारी। सीनियर वर्ग में दसवीं कक्षा की श्रीया शर्मा, अंजलि, सुरेंद्र और नोहित प्रथम रहे। प्रधानाचार्य रितेश महंत ने पृथ्वी दिवस के अवसर पर सतत पोषणीय विकास के लिए सभी से व्यक्तिगत प्रयास करने का आह्वान किया। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य शेर सिंह, आंचल बोध, मितेश शर्मा, खेख राम, निर्मला देवी, मोनिका, अरुणा पठानिया, सुनील कुमार, रतन चंद, राजेश ठाकुर, प्रकाश चंद, सवित्रा देवी, उगरदेव ठाकुर, तेज सिंह और सुखविंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें