लारजी (कुल्लू)। जिले की सैंज घाटी में स्थित ढाका स्टेडियम में ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता चल रही है। इसमें तीन मैच खेले गए। पहला मैच थंडर स्ट्राइकर और किंग बेकर के मध्य खेला गया।
इस मैच को थंडर स्ट्राइकर ने अपने नाम किया। दूसरा मैच ढाका बॉय और ऑरेंज स्ट्राइकर के मध्य खेला गया। इसमें ऑरेंज स्ट्राइकर ने ढाका बॉय को हराया। तीसरा मैच दोनों मैचों की विजेता टीमों के बीच करवाया गया। ऑरेंज स्ट्राइकर और थंडर स्ट्राइकर के बीच हुए मैच में ऑरेंज स्ट्राइकर ने आठ ओवर में 89 रन बनाए। थंडर स्ट्राइकर ने चार विकेट से मैच जीता। संवाद