फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ब्यास में छलांग लगाने वाली महिला परिजनों के सुपुर्द की

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। अखाड़ा बाजार के पास ब्यास में कूदने वाली महिला को पुलिस ने प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों को सौंप दिया है। महिला ने वीरवार को ब्यास में छलांग लगा दी थी। इसके बाद यहां मौजूद दो युवकों ने नदी में उतरकर महिला को कुछ दूरी पर सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। मौके पर अग्निशमन की टीम भी पहुंची और महिला को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग कुल्लू के प्रभारी प्रेम भारद्वाज ने बताया कि उन्हें फोन में सूचना मिली थी कि अखाड़ा बाजार में एक महिला में कूद गई। इसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से महिला को नदी से सीढ़ी के जरिये निकाला गया। पुलिस ने महिला को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया। पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि महिला तनाव में थी। प्राथमिक उपचार के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें