फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 घंटे तक भूखे प्यासे फंसे रहे हजारों लोग

Sun, 21 Aug 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली-लेह मार्ग पर मढ़ी के छह मोड़ के पास हुए भारी भूस्खलन से 13 घंटे तक यातायात बंद रहा। रविवार सुबह करीब तीन बजे से मार्ग बंद होने के कारण दोनों ओर करीब एक हजार वाहन 13 घंटे तक फंसे रहे। इसमें एचआरटीसी की आधा दर्जन बसें भी शामिल रही। बारिश से छह मोड़ के पास पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानों के आने के बाद यातायात बंद होने कारण लोगों को भूखे प्यासे ही रहना पड़ा है। इसमें करीब दो से ढाई सौ वाहन देशी-विदेशी सैलानियों के अलावा सेना की गाड़ियां भी थी।
विज्ञापन


सड़क पर विशालकाय पत्थर आने के बाद बीआरओ ने कड़ी मशक्कत कर शाम करीब चार बजे सड़क को यातायात के लिए बहाल किया। इस दौरान यहां फंसे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। आसपास खाने-पीने की व्यवस्था न होने से लोगों को भूखे ही दिन गुजारना पड़ा है। कुल्लू-मनाली से केलांग गए अविनाश, राजेश, अनिल कुमार, अमित, शशि कुमार, सुनील, संजय कुमार, राम लाल तथा चालक देव राज, राजू व खेम राज ने कहा कि वह तड़के कुल्लू बस अड्डा से केलांग के लिए निकले थे। मढ़ी के साथ लगते छह मोड़ के पास बारिश से हुए भारी भूस्खलन से वह सुबह से शाम चार बजे तक फंसे रहे।

उन्होंने कहा कि छह मोड़ के पास दोनों ओर से वाहनों की लंबी-लंबी कतारे लगी रही। कहा कि सड़क के अवरुद्ध होने से बच्चें, महिलाओं के साथ देशी-विदेशी सैलानी व सेना के वाहन शामिल थे। उधर, बीआरओ के कमांडर केपी राजेंद्र ने कहा कि बारिश के कारण हुए भारी भूस्खलन से पहाड़ी से विशालकाय चट्टाने सड़क पर आ गई थी। उन्होंने कहा कि कड़ी मशक्कत के बाद बीआरओ ने मशीनरी के साथ सड़क को बहाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें